ब्राजील के राष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिये मैं पिता की पहली पसंद : फ्लावियो बोल्सोनारो

ब्रासीलिया, 06 दिसंबर (वार्ता) ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के सबसे बड़े बेटे फ्लावियो बोलसोनारो का कहना है कि वह 2026 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने और पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिये अपने पिता की पहली पसंद हैं। श्री फ्लावियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है कि मैं ब्राज़ील के सबसे बड़े राजनीतिक और नैतिक नेता, जेयर मेसियस बोल्सोनारो के उस फैसले की पुष्टि करता हूं, जिसमें उन्होंने मुझे हमारे देश की परियोजना को जारी रखने का मिशन सौंपा है।” श्री फ्लावियो इस समय ब्राजील में एक सांसद हैं। उनपर इससे पहले सरकारी निधि के गबन का आरोप लग चुका है, लेकिन उन्होंने इस आरोप को बार-बार नकारा है। अदालत ने भी बाद में उनके ऊपर लगे आरोप खारिज कर दिये थे।

ब्राज़ील के कई राजनेताओं ने बोल्सोनारो के मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्य और साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो डी फ़्रीटास को उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी के रूप में देखा था। बोल्सोनारो के आंतरिक घेरे ने फ़्रीटास का विरोध किया है, जबकि फ्लेवियो को इस समूह का समर्थन हासिल है। बोल्सोनारो ब्राज़ील के बंटे हुए राजनीतिक माहौल में एक अहम हस्ती बने हुए हैं। जेल में होने के बावजूद वह यह तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कि पार्टी का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा।
कुछ ही हफ़्ते पहले बोल्सोनारो ने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप में 27 साल की जेल की सज़ा भुगत रहे हैं। उनके ऊपर पहले ही एक अलग केस में 2030 तक चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गयी थी।

इस साज़िश में तत्कालीन निर्वाचित-राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, उपराष्ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन और जस्टिस डी मोरेस को मारने की योजना शामिल थी। इस योजना में 2023 की शुरुआत में एक विद्रोह भड़काने की बात भी शामिल थी। पूर्व राष्ट्रपति को एक हथियारबंद आपराधिक संगठन चलाने और लोकतांत्रिक कानून के शासन को हिंसक तरीके से खत्म करने की कोशिश करने जैसे आरोपों में भी दोषी पाया गया। बोल्सोनारो ने हमेशा अपनी बेगुनाही का दावा पेश किया है और ऐसी किसी भी साजिश में शामिल होने से साफ इनकार किया है।

Next Post

पाकिस्तान: तस्कर-विरोधी अभियान में 10 लाख डॉलर से ज़्यादा की नशीले गोलियां ज़ब्त

Sat Dec 6 , 2025
इस्लामाबाद, 06 दिसंबर (वार्ता/ शिन्हुआ) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में एक तस्कर-विरोधी अभियान में प्रशासन ने लगभग 29.98 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर) की नशीली गोलियों की एक बड़ी खेप की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) ने शुक्रवार को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।