झाडिय़ों में छिपा दिया था लूटा हुआ सोने का हार

वृद्धा के गले में झपट्टा मार लूट करने वाले गए जेल

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीनदयाल बस स्टेण्ड के पास एक वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर सोने का हार-मंगलसूत्र लूटने वाले दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पाटन बाईपास से भेडाघाट तरफ जाने वाले सर्विस रोड के किनारे ले गई जहां उन्होंने लूटा गया हार झाडिय़ों में छिपाया था। पुलिस ने हार जब्त करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टीआई नीलेश दोहरे ने बताया कि सुशीला बाई लोधी पति सुरेन्द्र सिंह लोधी थाना माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 मार्च को  वे शादी में सम्मिलित होने  बहोरी बंद बाकल कटनी जा रही थी, दीनदयाल बस स्टेण्ड डिकासा बार के सामने खडी थी तभी शाम करीब 04.20 बजे के लगभग दो लडके मोटर साईकिल से आये औऱ पीछे बैठा लडका उतरकर पैदल आया और झपट्टा मार कर  सोने के मंगल सूत्र व हार दोनो वजनी करीब 3 तोला पुराने को पीछे तरफ से खींचकर भाग गया।

पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर  पतासाजी करते हुए नीलकमल उर्फ सोनू पिता प्रकाश चौधरी 22 वर्ष, राहुल रैकवार उर्फ टिर्री पिता राजू रैकवार 26 वर्ष दोनों निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी अधारताल को पकड़ा। जिन्होंने पूछताछ में लूट करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से हार जब्त कर लिया गया जबकि लुटेरों ने पूछताछ में मंगलसूत्र को रास्ते में गिर जाना बताया है।

Next Post

नहर ने उगला तीसरी बच्ची का शव

Mon Mar 10 , 2025
गोताखोरों को मिली कामयाबी, परसवारा में मातम कटनी:उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम परसवारा के समीप स्थित नर्मदा नहर में डूबी तीसरी बच्ची का शव आज सोमवार की सुबह गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद खोज निकाला। एक साथ तीन बच्चियों की जल समाधि से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल […]

You May Like

मनोरंजन