
इंदौर। विशेष गहन पुरीक्षण ( SIR) प्रक्रिया देश को बांटने वाली व्यवस्था है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था होने के बावजूद बीजेपी के कहने पर काम कर रही है। देश के लिए एस.आई.आर. की बजाय यहां के नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़े। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही है।
कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के कहने पर काम कर रहा है। बिहार के बाद मध्यप्रदेश में एस.आई.आर. लागू किया है। यह नागरिकों के अधिकारों का हनन है और चुनाव आयोग को विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का संवैधानिक अधिकार नहीं है। आयोग की जवाबदेही है कि वह नागरिकों का मतदाता सूची में नाम जोड़े, मगर उससे प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। आज देश में नागरिकों को प्रमाण पत्र देना पड़ रहा है कि वे भारत के नागरिक है या नहीं ? यह सब भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग कर रहा है।
बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 14 नवंबर का इंतजार कीजिए। बिहार चुनाव में मतदाता सूची केके लेकर बीजेपी ने कोई आपत्ति नहीं ली और ना ही कोई कारवाई में भाग लिया । इससे समझे की देश की संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग किस तरह और किसके इशारे पर काम कर रहा है। जिस संवैधानिक संस्था पर निष्पक्ष चुनाव करने की जिम्मेदारी है, वह बीजेपी का काम कर रही है।
सरदार पटेल और इंदिरा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सरदार पटेल के जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिंह ने कहा कि आज देश का भोगौलिक नक्शा देख रहे हैं, वह सरदार पटेल की देन है। पटेल ने दें के किसानों को संगठित करने का काम किया था।
इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दंभ को तोड़ने का काम किया है। गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया। देश हित में कई कड़े फैसले लेकर देश को आगे बढ़ाया है।
