अमहिया पुलिस ने लूट-झपटमारी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रीवा। थाना अमहिया पुलिस ने बीती रात्रि हुई लूट और झपटमारी के दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है. आरोपियो से नशीली सिरप भी बरामद की गई है. जिनसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

थाना अमहिया में 28 सितम्बर को फरियादिया पुष्पा सोनी द्वारा अज्ञात 02 आरोपी गणों के विरुद्ध फरियादिया के साथ पर्स एवं मोबाइल फोन लूट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. जिस पर थाना अमहिया में अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 304 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपियों की पता तलाश जा रही थी. तलाश के दौरान कंट्रोल रूम से भी वायरलेस सूचना मिली कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल मे सवार दो व्यक्ति ज्ञानस्थली स्कूल के पास एवं फूलमती माता मंदिर के पास से झपटमारी की घटना को अंजाम देकर भाग गए. सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में वाहन चेकिंग लगावे. जिस पर थाना स्टाफ के साथ अर्जुन नगर रोड में आश्रम के सामने वाहन चेकिंग लगाया गया. पीटीएस रोड से अर्जुन नगर तरफ आते हुए काले रंग की मोटर साइकिल में दो व्यक्ति आए जिन्हें रोक कर चेक किया गया. दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली तो गाड़ी में बीच में छुपा कर रखी हुई सफेद रंग की बोरी में नशीली कफ सिरप पाई गई संदेहियों के कब्जे से नशीली कफ सिरप की बरामदगी की जाकर गणना की गई जो 40 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप पाई गई. पूंछताछ में आरोपीगणों द्वारा झपटमारी की भी घटना कारित करना स्वीकार किए. आरोपियों के कब्जे से लूट की हुई संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की जाकर आरोपी गणों को न्यायालय में पेश किया गया. पकड़े गये आरोपियों में आकाश शुक्ला पिता कमलेश शुक्ला उम्र 19 वर्ष निवासी बुसौल थाना सेमरिया एवं समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड 15 थाना सेमरिया शामिल है.

Next Post

राजधानी में मौसम के दिखे कई रंग, तीन दिन से उमस और हल्की बारिश का मिश्रण

Mon Sep 29 , 2025
भोपाल। राजधानी में मानसून के समापन से पहले मौसम का मिजाज तीन दिन से अचानक बदल रहा है। शनिवार की झमाझम बारिश के बाद रविवार को राहत महसूस हुई, लेकिन शाम को चार बजे के आस-पास शहर में थोड़ी देर के लिए हल्की बौछारें गिरीं। बारिश के बाद दिन में […]

You May Like