नदी की चट्टान पर चढ़ा युवक बहाव तेज होने से बहा, तलाश जारी

मानपुर. सोमवार शाम मानपुर क्षेत्र में चासिया पुलिया के पास एक युवक सेल्फी लेते समय अजनार नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी.

मानपुर में रहने वाले 22 वर्षीय अभय उर्फ सोनू पिता सुनील साहू अपने दोस्तों के साथ पुलिया के पास घूमने गया था. इसी दौरान वह बारिश के बीच नदी के बीचों-बीच चट्टान पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था. तभी अचानक पानी का बहाव बढ़ गया. अभय चट्टान से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज धारा ने उसे बहा दिया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रस्सी और साड़ी का सहारा लेकर उसे बचाने की कोशिश भी की, मगर अभय फंदा पकड़ नहीं सका और देखते ही देखते पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एस़डीआरएफ टीम को भी तलाश के लिए बुलाया, देर रात तक नदी में युवक की खोजबीन जारी रही, लेकिन अंधेरा गहराने के कारण सफलता नहीं मिली. पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह से पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा.

Next Post

सरकारी स्कूलों के लिए नवाचार: पहली में अधिक बच्चों का नामांकन कराने पर मिलेगा सम्मान

Mon Aug 18 , 2025
नेपानगर। सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के लिए सरकार करोड़ों रूपए खर्च करती हैए लेकिन इसके बाद भी कईं जगह बच्चों के दाखिले नहीं हो पाते लेकिन क्षेत्र में अब एक नवाचार कर बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने का नवाचार किया जा रहा है। इसके […]

You May Like