भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर आपसी समन्वय और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इन मुलाकातों की जानकारी साझा करते हुए कहा कि संगठन और सरकार के बीच निरंतर संवाद और समन्वय से जनहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
