राशिफल-पंचांग : 29 जुलाई 2025

पंचांग 29 जुलाई 2025:-

रा.मि. 07 संवत् 2082 श्रावण शुक्ल पंचमी भौमवासरे रात 12/43, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 8/38, शिव योगे रात 5/2, वव करणे सू.उ. 5/23 सू.अ. 6/37, चन्द्रचार कन्या, पर्व- श्रीनागपंचमी, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: मंगलवार 29 जुलाई 2025

वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्योमें ख्याति प्राप्त होगी, नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा, वर्ष के मध्य में भूमि भवन आदि के मामलों में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना पड़ेगी, निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव रहेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार के क्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की राजनीति के क्षेत्र में विवाद की स्थिति आयेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना होगी, निकट संबंधी के कारण तनाव रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि कार्यो में सफलता मिलेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यापार में भागदौड़ अधिक करना होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आपसी व्यक्तियों से तनाव रह सकता है.

—————————————————–

आज का भविष्य- मंगलवार 29 जुलाई 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक शांतिप्रय, गंभीर, महत्वाकांक्षी होगा, अपने कार्य में सजग रहने वाला होगा, ईमानदार और कर्मठता से अपना काम करेगा, एक से अधिक साधनों में कमाई करेगा, सौम्य एवं मृदुभाषी होगा, दस्तकारी के कार्यो में विशेष रूचि रहेगी.

—————————————————–

मेष- जिसे पसंद करते हैं, उनसे मिलकर खुशी होगी, सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, महत्वपूर्ण कार्य करना उचित होगा, साधनों में वृद्धि होगी.

वृषभ- विरोधी आपकी योजना जानकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, समय का उपयोग कर विवादों को टालना हितकर रहेगा, आर्थिक समस्या का समाधान होगा.

मिथुन- कुछ लोग आपकी नजदीकी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, उपहार या सम्मान प्राप्त होगा, उपयोगी उपकरणों की खरीद बिक्री हो सकती है.

कर्क- अपनी कमियों को दूर करने की हर संभव कोशिश करेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, निजी व्यवसायिक कार्यो में गति आयेगी, रोजगार की प्राप्ति होगी.

सिंह- दूसरों के मामले से दूर रहें,विवाद में फंस सकते हैं, पारिवारिक यात्रा प्रसन्नतादायक रहेगी, व्यवसायिक कार्यो में गति आयेगी, स्वास्थ्य लाभ होगा.

कन्या- बिना आगे पीछे सोचे शुरू की गई योजना में नुकसान की संभावना है, धन की कमी होगी, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी, यात्रा में सावधानी रखें.

तुला- धन के अभाव में योजना रूक सकती है, नये मित्र बनेंगे, शिक्षा संतान के कार्यो में सफलता मिलेगी, निजी पुरूषार्थ बना रहेगा.

वृश्चिक- पसंदीदा व्यक्ति को अपनी भावनाओं से अवगत करायें, ताकि उपेक्षा से बच सके, ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपको लाभ होगा, मनोरंजक यात्रा होगी.

धनु- धन लाभ होगा, हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, नये संपर्क बनेंगे, दूर गये मित्र के संबंध में प्रिय समाचार मिलेगा, नई जबावदारी आयेगी.

मकर- अचानक नई समस्या से विचलित हो सकते हैं, लेकिन युक्ति से मुसीबत टल जायेगी, आमोद प्रमोद के साधनों में वुद्धि होगी, मित्रता उपयोगी रहेगी.

कुम्भ- पारिवारिक आयोजन में शामिल होकर खुशी होगी, परिश्रम अधिक करना होगा, महत्वपूर्ण काम बनेगा, मनोमालिन्य की स्थिति भी बन सकती है.

मीन- कार्यस्थल पर आपके लिये सबकुछ आसान होता जायेगा, सामाजिक कार्यो में भाग लेंगे, उद्देश्यपूर्ति का योग है, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

—————————————————–

व्यापार भविष्य-

श्रावण शुक्ल पंचमीं को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से वस्त्र के भाव में समता रहेगी, धान्यों में तेजी होगी, चारंदी में घटाबढ़ी होगी, केशर हल्दी, मजीठ, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. भाग्यांक 7133 है.

—————————————————–

Next Post

आयकर विभाग को तकनीकी गड़बड़ी के चलते खारिज ई-रिटर्न की प्रोसेसिंग के लिए समय मिला

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल आयकर रिफंड के दावों को प्रोसेसिंग में त्रुटि पूर्ण तरीके से अमान्य किये गये मामलों में प्रोसेसिंग प्रक्रिया के लिए समय सीमा में छूट प्रदान की है। यह निर्णय विगत में दाखिल कुछ […]

You May Like