आयकर विभाग को तकनीकी गड़बड़ी के चलते खारिज ई-रिटर्न की प्रोसेसिंग के लिए समय मिला

नयी दिल्ली (वार्ता) केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल आयकर रिफंड के दावों को प्रोसेसिंग में त्रुटि पूर्ण तरीके से अमान्य किये गये मामलों में प्रोसेसिंग प्रक्रिया के लिए समय सीमा में छूट प्रदान की है।

यह निर्णय विगत में दाखिल कुछ मामलों में प्रोसेसिंग के दौरान तकनीकी दिक्कतों की शिकायत मिलने के बाद किया गया है। बोर्ड में इस संबंध में परिपत्र संख्या -10/2025 जारी किया है‌।

सीबीडीटी ने सोमवार को जारी परिपत्र में कहा है कि उसे आयकर के सीपीसी बेंगलुरु को विभिन्न तकनीकी कर्म से कुछ रिटर्न को त्रुटि पूर्ण तरीके से अमान्य किए जाने के संबंध में शिकायतें मिलने की सूचना मिली थी। परिपत्र में कहा गया है कि ऐसे रिटर्न के संबंध में प्रोसेसिंग की समय सीमा नियमानुसार बढ़ा दी गयी है और संबंधित करदाताओं को अब उनके रिटर्न के बारे में सूचना 31 मार्च 2026 तक भेज दी जाएगी।

सीबीडीटी ने कहा है कि ऐसे मामलों में ब्याज सहित रिफंड की कार्यवाही की जाएगी लेकिन इसके लिए संबंधित मामलों में पेन और आधार का लिंक होना जरूरी है।

 

Next Post

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की नई शुरुआत से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचीं एकता कपूर और स्मृति ईरानी

Tue Jul 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) स्मृति ईरानी और एकता कपूर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन से पहले नाथद्वारा मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंची। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न की लॉन्च से पहले स्मृति ईरानी और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने राजस्थान के उदयपुर के पास […]

You May Like