18 मई को रिलीज होगा राम चरण की ‘पेड्डी’ का ट्रेलर, तीन जून को होगा भव्य प्रीमियर

मुंबई, 12 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर 18 मई को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का विश्व प्रीमियर तीन जून 2026 को होगा, जबकि इसे चार जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। निर्देशक बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म निर्माताओं ने ट्रेलर जारी होने की जानकारी साझा करते हुए राम चरण का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में वह ग्रामीण अंदाज में रेलवे ट्रैक पर चलते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही ‘पेड्डी’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इसके पोस्टर, झलकियों और संगीत को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। फिल्म ने प्रदर्शन से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत पकड़ बना ली है। हाल ही में फिल्म निर्माता सुकुमार भी ‘पेड्डी’ के सेट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की प्रस्तुति और विजन की सराहना की।
वेंकट सतीश किलारू अपने बैनर वृद्धि सिनेमाज के तहत मैथ्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।उत्तर भारत में जियो स्टूडियोज फिल्म को रिलीज करेगा।

.....

Next Post

एयरपोर्ट रोड की बढ़ी खूबसूरती, लालघाटी ओवरब्रिज पर आकर्षक लाइटिंग लगाई गई

Tue May 12 , 2026
अशरफ अली भोपाल: राजधानी भोपाल के वीआईपी मार्गों में शामिल एयरपोर्ट जाने वाले रोड को और अधिक आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में लालघाटी चौराहे स्थित ओवरब्रिज पर विशेष सजावटी लाइटिंग लगाई गई है, जिससे पूरे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ […]

You May Like