मस्तिष्क आपका सुपर कंप्यूटर, हेलमेट और सीट बेल्ट से करें सुरक्षा

हेलमेट और सीट बेल्ट का बताया महत्व

इंदौर. शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसके तहत गुरुवार को पलासिया चौराहा पर यातायात एजुकेशन विंग और रिजर्व इंदौर एमपीपी संगठन ग्रुप के वालंटियर्स ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए उन्हें जागरूक किया.

डीसीपी यातायात प्रबंधन अरविंद तिवारी ने बताया कि नागरिकों को यातायात व्यवस्था में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वाहन चालकों ने अपने अनुभव साझा कर नियम पालन का वादा किया. वाहन चालकों को रेड लाइट का पालन, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और तेज गति से वाहन न चलाने जैसे संदेश दिए गए. अभियान के दौरान यह बताया गया कि मस्तिष्क एक सुपर कंप्यूटर की तरह है, जिसे मामूली चोट भी जानलेवा हो सकती है. हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग आपकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. एजुकेशन विंग की टीम और वालंटियर्स पिछले 15 दिनों से विभिन्न चौराहों पर यातायात संचालन में सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए करें.

Next Post

अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार 

Thu Jan 16 , 2025
बाइक समेत सवा लाख का माल बरामद भोपाल, 16 जनवरी. कोहेफिजा पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 350 क्वार्टर देशी शराब और वारदात में उपयोग की गई पल्सर बाइक जब्त की गई है. इधर गांधी नगर और खजूरी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।