
कटनी। मंगलवार सुबह जीएसटी की टीम ने अभियान के तहत जबलपुर से कटनी पहुंचे दो परचून वाहनों को मिशन चौक पर पकड़ा और कोतवाली थाना में खड़ा कराया है और वाहनों में लोड समान की जांच शुरू कि तो जीएसटी टीम को सुपाड़ी, ग्रिसलीन सहित अन्य समान बिना बिल का मिला जबकि कुछ सामान में ई वे बिल मिला है। सुबह से दोपहर तक जीएसटी टीम ने एक एक समान की जांच की और बिलों का मिलान किया।
जीएसटी सहायक आयुक्त चंद्र कुंवर सिंह ने बताया कि इन दिनों लगातार अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट वाहनों की जांच की जा रही है इसी कड़ी में मंगलवार सुबह जीएसटी टीम ने मिशन चौक पर दो वाहन एक ट्रक और एक 407 वाहन को पकड़कर पूंछताछ की गई चालक ने समाधान कारक जवाब नहीं दिया जिसके उपरांत वाहनों को कोतवाली थाना परिसर में खड़ा कराया गया है अभी तक की जांच में सुपाड़ी और ग्रिसलीन जो आई है वह बगैर ई वे बिल के थी। संबंधित को सूचना देकर दस्तावेजों की जांच की जा रही है और टैक्स चोरी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
