हत्या के प्रयास में आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार

नर्मदापुरम। शनिवार को बजरंग चौक ग्वालटोली नर्मदापुरम में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते विवाद,फायरिंग धमकी एवं अडीबाजी की घटना घटित हुई।

थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा घटना से संबंधित दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर फरियादी अनुज पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चौक, ग्वालटोली, नर्मदापुरम की रिपोर्ट पर आरोपीगण सूरज पिता राजू कुचबंदिया (उम्र 23 वर्ष)एवं सागर पिता राजू कुचबंदिया (उम्र 24 वर्ष) द्वारा पार्किंग विवाद के चलते गाली-गलोज,मारपीट तथा पिस्टल से फायर कर जान से मारने का प्रयास करने पर अपराध क्रमांक 886/2025 धारा 109, 296, 115 (2), 351 (3), 3 (5)बीएनएस का प्रकरण दर्ज कराया गया,एवं फरियादी सूरज पिता राजू गौहर उम्र 23 वर्ष निवासी बजरंग चौक,ग्वालटोली, नर्मदापुरम की रिपोर्ट पर अभियुक्त प्रथम पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 23 वर्ष एवं अनुज पिता रामगोपाल मेषकर उम्र 18 वर्ष को विरुद्ध उसका रास्ता रोककर अड़ीबाजी करने तथा धमकी देने साथ ही आरोपियों द्वारा फरियादी से गाली गलोज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 887/ 2025 धारा 126 (2), 119 (1), 296, 351(3), 3 (5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। दोनो प्रकरणों में आरोपीगण आरोपी 1. सूरज कुचबंदिया उम्र 23 वर्ष निवासी बजरंग चौक ग्वालटोली नर्मदापुरम 2. सागर कुचबंदिया उम्र 24 वर्ष बजरंग चौक नर्मदापुरम 3. प्रथम मेषकर नर्मदापुरम 4.अनुज मिेषकर उम्र 19 निवासी बजरंग चौक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

भूमि अधिग्रहण पर अनशनरत किसानों से मिले पटवारी, सरकार पर लगाया किसानों को लूटने का आरोप

Sun Oct 26 , 2025
देवास। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को देवास जिले की कन्नौज तहसील के ग्राम कलवार में अनशनरत किसानों से मुलाकात की। ये किसान पिछले एक माह से अपनी उपजाऊ जमीन के रेलवे परियोजना के लिए किए जा रहे अधिग्रहण के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे […]

You May Like