पटना, 12 मई (वार्ता) अभिनेता एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनटीआरनील’ का पहला ग्लिम्प्स 19 मई 2026 की आधी रात को जारी किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। यह फिल्म इंडस्ट्री की दो बड़ी हस्तियों, अभिनेता एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील को पहली बार साथ ला रही है।
मेकर्स के अनुसार, 20 मई को जन्मदिन मना रहे एनटीआर के प्रशंसकों के लिए यह खास तोहफा होगा। फिल्म में अभिनेता एनटीआरआर नए अंदाज में नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है।
घोषणा के बाद से ही ‘एनटीआरनील’ चर्चा में बनी हुई है और दर्शक फिल्म से जुड़ी हर जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। बड़े बजट और चर्चित कलाकारों के कारण यह फिल्म वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मानी जा रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही एनटीआरनील में एनटीआर लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है।

