पांढुरना: बिहार के जिला बेतिया (पश्चिम चंपारण) में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश-विदेश के 15 पर्यावरण योद्धाओं को मानद उपाधि (Honoris Doctorate) से सम्मानित किया गया।इस गरिमामयी समारोह में मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले के पर्यावरण एवं जल संरक्षण कार्यकर्ता वाटर हीरो, जल प्रहरी नीरज वानखड़े को भी उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पर्यावरणीय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कुलपति डॉ. सौरव पांडे, डॉ. गिरधर के.के. राजू, कनाडा से पधारे समाजसेवी श्री कुलदीप सिंह धालीवाल, नेपाल की सांसद श्रीमती बीना शर्मा, बेतिया की महापौर श्रीमती गरिमा देवी शिकारिया, कार्यक्रम के आयोजक डॉ. नीरज गुप्ता एवं डॉ. पूजा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पेरू गणराज्य की बीस यूनिवर्सिटी के सहयोग से संपन्न हुआ।
मानद उपाधि से सम्मानित 15 महानुभाव इस प्रकार हैं—
1. सुरेश शर्मा – जनकपुर, नेपाल
2. नंदलाल सिंह – जमुई, बिहार
3. दिलीप कुमार – ओडिशा
4. विजया जीना – ओडिशा
5. राम प्रकाश रवि – सुपौल, बिहार
6. एडवोकेट राजू श्रीवास्तव – रक्सौल, बिहार
7. डॉ. अरुण कुमार गुप्ता – रक्सौल, बिहार
8. डॉ. अजय सहाय – पश्चिम चंपारण, बिहार
9. नीरज वानखड़े – पांढुर्णा, मध्य प्रदेश
10. सचिन कुलकर्णी – वाशिम, महाराष्ट्र
11. केशव कृष्णा – मोतिहारी, बिहार
12. आदित्य स्वरूप – जमुई, बिहार
13. सिद्धि जोहरी – जोधपुर, राजस्थान
14. चंद्रिका राम – बेतिया, पश्चिम चंपारण
15. डी.आर. (डॉ.) डी.डी. पाठक – पश्चिम चंपारण, बिहार।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय अतिथियों ने जल संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी सम्मानित व्यक्तियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का संकल्प भी लिया गया।
