तंबाकू का सेवन रोकने जागरुकता ही प्रभावी हथियार 

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि तंबाकू नियंत्रण केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक कल्याण से भी जुड़ा विषय है. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिले में तंबाकू के उपयोग पर रोकथाम एवं जन-जागरुकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन रोकने के लिए जनभागीदारी और निरंतर जागरुकता ही सबसे प्रभावी हथियार है. सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति कम हो और नागरिकों को स्वस्थ वातावरण मिल सके.

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले के नागरिकों को तंबाकू छोडऩे हेतु प्रेरित करने के लिए संचालित किए जा रहे विशेष अभियान तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3 को और अधिक प्रभावी रूप से संचालित किया जाए.

तंबाकू नोडल अधिकारी डॉ नेहा सिंह ने जानकारी दी कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3 एवं तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत अभी तक जिले के कुल 107 स्कूलों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जा चुका है. कलेक्टर बालागुरू के ने निर्देश दिए कि लक्ष्य अनुसार जिले के 400 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाए. उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि तंबाकू मुक्त गांव बनाने के लिए भी निरंतर कार्य करें.

Next Post

बिहार चुनाव में धनबल का प्रयोग और उसे किया गया हाईजैक-गहलोत

Mon Nov 17 , 2025
जयपुर 17 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिहार चुनाव के नतीजों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कांग्रेस पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बिहार चुनाव में धनबल का प्रयोग और उसे हाईजैक कर लेने का आरोप लगाया हैं। श्री गहलोत ने सोमवार को यहां […]

You May Like

मनोरंजन