जबलपुर:चाचा ससुर ने अपने पुत्र, बेटी के साथ मिलकर महिला और उसके पति पर हमला किया। पीडि़त दपंत्ति रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गए। घंटों थाने में बैठें रहे लेकिन उनकी रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज नहीं है।
ये शिकायत श्रीमति पूजा चकवर्ती पति अरविन्द चक्रवर्ती, 32 वर्ष, निवासी शीतलामाई कुम्हार मोहल्ला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करते हुए बताया कि चार अगस्त को चाचा ससुर छोटेलाल चक्रवर्ती उनके पुत्र शेरू चकवर्ती, अभिषेक चकवर्ती एवं पुत्री श्रीमति खुशबु चकवर्ती ने डंडे, छुरा से हमला किया था जिससे उसे एवं पति को चोटे आइ थी।
जिसके बाद घमापुर थाने एफआईआर दर्ज कराने गए जहां बैठे रहे एफआईआर दर्ज नहीं की गई। सुबह 7 बजे से लेकर दिन भर बैठने पर भी हमारी एफआईआर दर्ज नहीं की शाम को 6:30 बजे करीब कच्ची एफआईआर लिखकर मुलाहिजा के लिये विक्टोरिया हॉस्पिटल ले गये।
