मुरैना: मप्र के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कहा है कि कैलारस का शक्कर कारखाना चालू होगा।कृषि मंत्री कैलारस स्थित भूमिया बाबा मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रास्ते में कैलारस पर उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कहा, कैलारस का शक्कर कारखाना चालू होगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुझे यहां भेजा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जौरा के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह और वर्तमान विधायक सबलगढ़ की सरला रावत हस्ताक्षर अभियान चलाएं और किसान यदि गन्ना उगाएगा तो कारखाना जरूर चालू होगा। यह मेरी जिम्मेदारी है।
कैलारस शक्कर कारखाना राजनीतिक विवादों में रहा है। इससे पहले भी कई भाजपा नेताओं ने मंच से इसे चालू करने की घोषणा की थी, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल थे। अब इस कड़ी में एंदल सिंह कंसाना का नाम भी जुड़ गया है।
