सिंगरौली : कोतवाली पुलिस ने आज दिन गुरूवार को पुलिस लाइन के पीछे से एक कबाड़ कारोबारी के यहां से करीब 50 क्विंटल से ऊपर लोहे की विभिन्न सामग्री को जप्त किया है। वहीं इस कारोबार में शामिल एक कबाड़ी को हिरासत में लिया है और दूसरे कबाड़ कारोबारी की तलाश कर रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी को मुखबिरो के जरिये सूचना मिली कि पुलिस लाइन के पीछे भारी मात्रा में लोहे की सामग्री रखी है, जहां पुलिस अधीक्षक षियाज केएम के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी ने पुलिस टीम रवाना किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने दबिश देते हुये कबाड़ कारोबारी अर्जुन शर्मा पिता मुरारीलाल शर्मा निवासी गनियारी हाल निवासी पुलिस लाइन के पीछे पचौर के कब्जे से 50 क्विंटल से अधिक लोहे की कलपुर्जे एंव लोहे की अन्य सामग्री जप्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि एक कारोबारी पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं पुलिस इस बात का आंकड़ा लगा रही है कि जप्त लोहे की सामग्री बाजार में कीमत कितना है और कहां-कहां से चोरी की गई। इसके और सूत्रधार कौन हैं?
