वाराणसी में होटल में लगी आग,पांच झुलसे

वाराणसी, 13 अप्रैल (वार्ता) वाराणसी के नई सड़क इलाके में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे होटल एचएम इंटरनेशनल में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम, स्थानीय पुलिस और सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी पहुंच गए।

कड़ी मशक्कत के बाद होटल में ठहरे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घंटों की प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में पांच लोग झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग किस ओर से शुरू होकर विकराल रूप ले ली, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। रात का समय होने के कारण अधिकांश लोग सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। अग्निशमन दल ने होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, घटना काफी रात में हुई, आग पूरी तरह फैल चुकी थी। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का संदेह है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। घायलों में हरियाणा के रेवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार, उनकी पत्नी मंजीत, उनके बच्चे शिवाय (7) और शानवी (4) के अलावा मुंबई निवासी साहिल शामिल हैं। सभी खतरे से बाहर हैं।

 

 

Next Post

MP कैबिनेट का मास्टर प्लान: सिंचाई, सड़क और शिक्षा पर बरसेंगे 19,000 करोड़ से ज्यादा, 8 नए वन स्टॉप सेंटर को मंजूरी

Mon Apr 13 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक सोमवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए तकरीबन 19,810 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई परियोजना, महिला बाल विकास के कार्यों, नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों तथा […]

You May Like