चितरंगी: विकास खंड चितरंगी के ग्राम पंचायत खटाई में श्रावण मास के पावन बेला में अड़गन्नाथ बाबा शिवमंदिर खटाई में 23 से 27 जुलाई 2025 तक महामृत्युंजय अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। युक्त कार्यक्रम में अड़गन्नाथ बाबा का दर्शन करने के लिए देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी का आगमनन 27 जुलाई को दोपहर 12 बजे होगा।
27 जुलाई को सुबह 7 बजे बनारस से बाया कार खटाई के लिए रवाना होंगे। अनुष्ठान में शामिल होकर पुलिस निरीक्षक कमलेश साहू के घर मे विश्राम करेंगे। सुबह 7 बजे 28 जुलाई को बाया कार बनारस के लिए प्रस्थान करेगे।जिसकी तैयारी को लेकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी राहुल सिंह सैयाम एवं पुलिस निरीक्षक सुधेश तिवारी द्वारा शिवमंदिर और विश्राम गृह का स्थल निरीक्षण किया।
