नाहर झाबुआ में खेत की मेड़ पर लगा रखे थे गांजे के पौधे

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम नाहर झाबुआ में खेत की मेड़ पर गांजे के 35 पौधे मिले हैं. वन विभाग और खुड़ैल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो से ज्यादा गीला गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई है. पुलिस ने मामले में खेत के मालिकाना कब्जे वाले आरोपी सुरेश सोलंकी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार की रात ग्राम पंचायत सिवनी क्षेत्र में निरीक्षण किया था. इस दौरान नाहर झाबुआ में खेत की मेड़ पर गांजे के पौधे दिखाई दिए. वन अमले ने मौके पर पंचनामा तैयार कर खुड़ैल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद दोनों विभागों की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजे के पौधे जब्त किए. वन परिक्षेत्र अधिकारी संगीता ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गांजे के पौधे मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई थी. इसके बाद दोनों विभागों ने संयुक्त कार्रवाई की.

इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
वन परिक्षेत्र अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी. कार्रवाई में वन विभाग की ओर से परिक्षेत्र सहायक सत्येंद्र कुमार मिश्रा, वनपाल जामसिंह डावर, इंदर सिंह डोडवे, वनरक्षक अमित सिंह वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे. वहीं, खुड़ैल थाना प्रभारी करणी सिंह शक्तावत के निर्देश पर उपनिरीक्षक देवेश पाल, योगेंद्र शर्मा और पुलिस स्टाफ ने कार्रवाई की.

Next Post

दशहरा उत्सव में रावण दहन के दौरान खूनी संघर्ष, 5 घायल

Thu Oct 22 , 2026
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुम्हारखाड़ी में मंगलवार रात दशहरा उत्सव के दौरान फॉगिंग मशीन लगाने और रास्ते से निकलने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया. दुर्गा माता मंदिर के पास रावण दहन कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि भाजपा […]

You May Like