बजट में कोई नया कर नहीं, पुरानी दरें ही रहेंगी लागू

भोपाल: प्रदेश के आगामी वित्त वर्ष के बजट में आम नागरिकों और व्यापारिक वर्ग को राहत देने वाली घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्पष्ट कहा कि इस वर्ष किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं किया गया है और सभी करों की दरें पिछले वर्ष की भांति यथावत रखी जाएंगी।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में उल्लेख किया कि सरकार का उद्देश्य जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाले बिना विकास की गति को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि राज्य की आय बढ़ाने के लिए कर बढ़ाने के बजाय निवेश को प्रोत्साहन, उद्योग-व्यापार को बढ़ावा और अधोसंरचना विस्तार पर जोर दिया जाएगा। इस निर्णय से मध्यम वर्ग, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

घर के बाहर खड़ी कार को बदमाशों ने पेट्रोल डालकर जलाया

Wed Feb 18 , 2026
इंदौर: महू थाना क्षेत्र के सारवन मोहल्ला में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की कार को आग के हवाले कर दिया। वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार घर के भीतर सो रहा था। तेज आवाज और जलने की गंध से जागे परिजन बाहर निकले, तब तक कार […]

You May Like

मनोरंजन