
झाबुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए 8 संस्थानों के 25 प्रतिनिधियों ने रानापुर, रामा और मेघनगर के गांवों का भ्रमण कर शिवगंगा के विकास कार्यों को समझा। छागोला व माछलिया झीर में हलमा परंपरा से बने तालाब देखकर उन्होंने सामूहिक एकजुटता और युवा नेतृत्व की सराहना की। प्रतिनिधियों ने ग्रामवासियों से संवाद कर जल संरक्षण, सामाजिक समरसता और टिकाऊ विकास के प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। शिवगंगा संस्थापक पद्मश्री महेश शर्मा ने इसे सराहनीय पहल कहा।
