डॉलर की मांग बढ़ने से रुपया 60 पैसे लुढ़का

मुंबई, 01 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को डॉलर की मांग बढ़ने से रुपये पर दबाव रहा और यह 60 पैसे गिर गया।

कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.16 रुपये का बोला गया। यह 18 जून के बाद का इसका निचला स्तर है। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा पांच पैसे टूटकर 94.56 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह मंगलवार की तुलना में 11 पैसे नीचे 94.67 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 94.60 रुपये प्रति डॉलर तक गया लेकिन बाद में लगातार टूटता हुआ 95.29 रुपये तक उतर गया। अंत में 95.16 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.1 प्रतिशत मजबूत हुआ। इससे भारतीय मुद्रा दबाव में रही। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज डेढ़ फीसदी गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। यह चार महीने में इसका निचला स्तर है। अजीत.श्रवण

 

Next Post

बाइक की भिंड़त में घायल व्यक्ति की मौत

Wed Jul 1 , 2026
छिंदवाड़ा। देहात थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में व्यक्ति युवक की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार सुक्कल पिता नीरा गजाम 57 साल जामघाट पांढुर्ना का रहने वाला है। वह 25 जून को किसी […]

You May Like