राज्य सरकार ग्वालियर में आठ करोड़ की लागत से बनवा रही डॉ. अम्बेडकर धाम

ग्वालियर। एक ओर ग्वालियर हाईकोर्ट में अम्बेडकर प्रतिमा को लेकर शहर में विवादपूर्ण स्थिति बन गई है वहीं राज्य सरकार ग्वालियर के जौरासी में आठ करोड़ की लागत से बाबा अम्बेडकर धाम बनवा रही है। अम्बेडकर धाम में डिजिटल लाइब्रेरी, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आज शुक्रवार को अम्बेडकर धाम निर्माण कार्य का अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व सीईओ जिला पंचायत विवेक कुमार एवं एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर रुचिका चौहान एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक कुमार ने जौरासी हनुमान मंदिर के समीप निर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर धाम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। निर्माण एजेंसी के इंजीनियरों द्वारा निर्माण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि अम्बेडकर धाम के लिये शासन द्वारा 8 करोड़ रूपए की धनराशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही अम्बेडकर धाम में डिजिटल म्यूजियम, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल आदि का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 5 करोड़ रूपए से अधिक की धनराशि निर्माण कार्य पर व्यय की गई है।

Next Post

डबरा नगर पालिका में साक्षी बाजपेई ने संभाला सीएमओ का पद

Fri Jun 27 , 2025
ग्वालियर। डबरा नगर पालिका की नवनियुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री साक्षी बाजपेई ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। वे नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील से स्थानांतरित होकर डबरा आई हैं। पूर्व सीएमओ प्रदीप भदौरिया के स्थान पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है।पदभार ग्रहण करने के बाद साक्षी बाजपेई […]

You May Like