
ग्वालियर। डबरा नगर पालिका की नवनियुक्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) सुश्री साक्षी बाजपेई ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। वे नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील से स्थानांतरित होकर डबरा आई हैं। पूर्व सीएमओ प्रदीप भदौरिया के स्थान पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है।पदभार ग्रहण करने के बाद साक्षी बाजपेई ने सक्रियता दिखाते हुए नगर की जमीनी हकीकत को परखने के लिए क्षेत्रीय भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि डबरा शहर को स्वच्छ, सुनियोजित और जलभराव मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान में मानसून सक्रिय है और डबरा की जल निकासी व्यवस्था पूर्व में भी एक बड़ी चुनौती रही है, जिसे लेकर वे गंभीर हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर के प्रमुख वार्डों में जलभराव की स्थिति को सुधारने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। सफाई व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी और गंदगी व लापरवाही पर सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।
