शिवपुरी की बेटी से भोपाल में दुष्कर्म, मामला उलझा

शिवपुरी: शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक युवती अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंची जहां युवती ने बताया कि कुछ लोग मुझे कॉलेज से यह बोलकर भोपाल ले गये कि हमने तुम्हारे भाई को किडनेप कर लिया है। जिसके बाद मुझे वह जबरन भोपाल ले गये और 4 दिनों तक अपने साथ एक बंद कमरे में रखा था, बलात्कार किया और मुझ पर दबाव बनाया, पुलिस में मेरे झूठे बयान करवाये गये।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी की पीड़ित युवती ने बताया कि मैं कॉलेज पढने गई थी तभी सतेन्द्र लोधी पुत्र सियाराम लोधी मेरा अपहरण करके ले गया ले जाने में उसके चाचा चंद्रभान लोधी एवं बृजेश लोधी निवासीगण ग्राम कन्हारी परगना बसई जिला दतिया द्वारा पूरा-पूरा संरक्षण दिया गया। सतेन्द्र मुझे भोपाल ले गया और मेरा बलात्कार किया, वहीं मुझसे झूठे बयान भी करवाये गये।

वहीं पीड़िता के पिता का कहना हैं कि पिछोर थाने पर जाकर बेटी की तलाश के लिए गुमशुदगी दर्ज करवाई गई तब पुलिस द्वारा बेटी को बरामद किया गया। उसके बाद मैं व मेरा पूरा परिवार थाने पहुंचा, तब पता चला कि आरोपी गणों द्वारा मेरी बेटी को अपने पक्ष में करके उस पर दबाव बनाकर स्वयं के पक्ष में बयान करवा लिये गये।
पूछताछ करने पर बेटी ने बताई पूरी घटना
जिसके बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बेटी को हमारे सुपूर्द कर दिया, तब बेटी ने बताया कि सतेन्द्र लोधी ने बलात्कार कर धमकी दी कि अपने माता-पिता या परिवार के सदस्यों को बताया तो परिवार के सदस्यों को जान से मार देगें। पुत्री का मेडिकल परीक्षण होना चाहिए लेकिन वहां मेडिकल परीक्षण नहीं हुआ।

Next Post

छात्राएं बोली मध्याह्न भोजन पर मिलते है कीड़े ,और मिला था मेंढक का पैर

Sun Dec 7 , 2025
चंदला: गौरीहार जनपद पंचायत के नाहरपुर संकुल अंतर्गत सिंहपुर के माध्यमिक विद्यालय एवं हाई स्कूल में संचालित समूह माँ आदि शक्ति स्वसहायता समूह के द्वारा लगातार एक ही भोजन दिया जा रहा है। आलू की सब्जी कभी कभार टमाटर एवं बैगन इसके अलावा और कभी कभार पुलाव दिया जा रहा […]

You May Like