स्वच्छता सम्मान, क्षेत्रवासियों की जिम्मेदारी का परिणाम

सीहोर। स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण सफाई एक जन-आंदोलन बन गई है. जहां लोगों ने इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना लिया है और लगातार अपने वार्डों को साफ रखने का प्रयास करते हैं. स्वच्छता से समृद्धि आती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जन आंदोलन बनाया. आज गौरवमय क्षण है कि स्वच्छता सम्मान के लिए प्रदेश में नपा में हम सबकी नगर पालिका अव्वल आई है और आगामी दिनों में सामूहिक प्रयास से देश में प्रथम आऐंगे. उक्त विचार नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भोपाल में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में पुरस्कार ग्रहण करते हुए कहे.

मंगलवार को राजधानी के रविन्द्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में सीहोर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में एवं राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा पुरस्कृत दिया गया. यह पुरस्कार सीहोर स्वच्छता में 6 वां स्थान एवं नगर पालिकाओं में प्रथम स्थान आने के लिए प्राप्त हुआ है. यह सम्मान जनता, परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है. इस अवसर पर सीएमओ सुधीर सिंह, स्वच्छता सभापति एवं पार्षद साथी मुकेश मेवाड़ा, स्वच्छता अधिकारी अमित यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. पुरस्कार ग्रहण करने के पश्चात नपाध्यक्ष श्री राठौर ने अपील की है कि सब मिलकर स्वच्छ सीहोर, सुंदर सीहोर के संकल्प को आगे बढ़ाएं. कचरा प्रबंधन को लेकर सकारात्मक सोच के साथ काम करते रहेंगे.

नपा सीएमओ श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और आध्यात्मिक स्वच्छता का भी प्रतीक है. उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका मकसद लोगों में व्यवहार परिवर्तन लाना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ रखने और इस सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रेरित किया.

 

Next Post

आज ब्यावरा में 6 घंटे गुल रहेगी कई क्षेत्र मेें बिजली

Wed Oct 15 , 2025
ब्यावरा। 11 के.व्ही. मुल्तानपुरा फीडर के तहत आज मैंटेनेंस का कार्य होना है जिसके चलते प्रात: 11 से शाम 5 बजे तक फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रो में बिजली सप्लाई बंद रहेगी. एई अजित भुमरकर के अनुसार मुल्तानपुरा, नवीन भवन स्कूल, 132 के.व्ही. आदि क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद […]

You May Like