जन चौपाल में गूंजी चोरी की गूंज, दो साल बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी

बैढ़न: रामलीला मैदान, अंबेडकर चौक बैढ़न में आयोजित “जन चौपाल कार्यक्रम” में क्षेत्रीय नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कई अहम मुद्दे सामने आए, जिनमें चोरी की एक बड़ी वारदात भी प्रमुख रूप से उठाई गई।

डीएवी रोड, वार्ड क्रमांक 40 निवासी दीपक कटारे अपनी पत्नी वर्षा कटारे के साथ जन चौपाल में पहुंचे और अपने घर में हुई चोरी की घटना को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर से लगभग 30 से 35 लाख रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन घटना के करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है।

दीपक कटारे ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एसपी कार्यालय और आईजी तक शिकायत दर्ज कराई, साथ ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराई गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जन चौपाल में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली से वे संतुष्ट नहीं हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि लंबे समय से कार्रवाई न होने के कारण वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जन चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में 3 मई को होगी नीट परीक्षा

Wed Apr 29 , 2026
रीवा: आगामी 3 मई को शहर के 12 परीक्षा केन्द्रों में एनटीए नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें व सुविधाएं दुरूस्त रखने के निर्देश दिये हैं.नीट परीक्षा 3 मई को अपरान्ह 2 बजे से शाम 5 बजे […]

You May Like