
इटारसी। बैसाख माह के पावन अवसर पर आदर्श चौरसिया महिला मंच द्वारा स्थानीय ईश्वर सभागृह में समाज की महिलाओं के लिए भव्य सामूहिक सुहागले कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाल परिधान में सजी महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली की राष्ट्रीय प्रभारी (महिला प्रकोष्ठ) डॉ. इंदु प्रदीप चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों, कथा-पूजन और सुहागले की रस्में निभाईं। गीत-संगीत और पारंपरिक वेशभूषा ने माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। आयोजन में मंच की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया।
