बाल-बाल बचे 14 स्कूली बच्चे, कुएं तक पहुंचने से पहले रुकी अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी

पचोर। समीपस्थ ग्राम सुल्तानिया-नारानिया गांव में शनिवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक क्रूजर गाड़ी सडक़ से उतरकर खंती में जा उतरी. हादसे के समय वाहन में 14 बच्चे सवार थे. गनीमत रही कि वाहन कुएं तक पहुंचने से पहले रुक गया और बड़ा हादसा टल गया. घटना में बच्चों के बाल-बाल बचने की जानकारी सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, शांति इंटरनेशनल स्कूल, पटाडय़िा धाकड़ की क्रूजर एमपी 42 पी 0553 शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुल्तानिया-नारानिया गांव से बच्चों को लेकर स्कूल के लिए रवाना हुई थ. बताया गया कि स्कूल जाने वाले 19 बच्चों में से पांच बच्चे उस दिन स्कूल नहीं गए, जबकि 14 बच्चे वाहन में सवार थे. गांव से बाहर निकलने के बाद मोड़ पर वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और सडक़ से उतरकर खंती में जा गिरा. घटनास्थल के सामने कुआं होने से गंभीर हादसे की आशंका थी. हालांकि, वाहन का व्हील जॉइंट टूटने के बाद गाड़ी रुक गई और वह कुएं तक नहीं पहुंची.

घटना की सूचना मिलने पर पचोर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और चालक हरिओम रुहेला से घटना के संबंध में पूछताछ की. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चालक के पास हैवी वाहन का लाइसेंस नहीं मिलने तथा चरित्र प्रमाणपत्र नहीं बनवाए जाने की बात सामने आई है. हालांकि, इन दस्तावेजों की स्थिति और संबंधित नियमों के उल्लंघन की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के आधार पर ही स्पष्ट होगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है.

Next Post

सवाल पूछने की जिज्ञासा खत्म कर परिसीमन से तमिलनाडु के लोगों के हक पर हमला कर रही है मोदी सरकार: राहुल

Sat Oct 10 , 2026
चेन्नई, 10 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सवाल पूछने की स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तमिलनाडु जैसे राज्य की भाषा, संस्कृति […]

You May Like