अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरु

अंता, 11 नवम्बर (वार्ता) राजस्थान के बारां जिले में अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया।

मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। हल्की ठंड के बीच मतदाता अपने वोट का उपयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर आने लगे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार उपचुनाव के लिए 268 मतदान स्थापित किये गये हैं, जहां दो लाख 28 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें एक लाख 16 लाख 783 पुरुष एवं एक लाख 11 हजार 477 महिलाएं और चार अन्य मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के लिए कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। प्रत्येक मतदान दल के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे। 3077 पुलिस कार्मिकों का जाब्ता चुनाव में तैनात किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, चार वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक तथा चार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। चुनाव के तहत 13 अन्तरराज्यीय नाके और पांच अन्तर जिला नाके सक्रिय हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में लगातार चेकिंग की जा रही है।

Next Post

धर्मेंद्र स्वास्थ्यगत निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती , हेमा मालिनी ने की उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

Tue Nov 11 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र दक्षिणी मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं और निरंतर निगरानी में हैं। धमेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने सोमवार को इस खबर की पुष्टि की तथा प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों से अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने की अपील की। […]

You May Like