शराब पीकर ट्रक चलाते मिले सात चालकों पर कार्रवाई, वाहन जप्त

सिंगरौली । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि सघन चेकिंग अभियान चलाया। शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर अलग-अलग टीमों ने करीब 57 वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते मिले सात चालकों के वाहनों को जप्त कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस के अनुसार शराब या मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से चालक का मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए वाहन चालकों को समझाइश भी दी गई। कार्रवाई के दौरान सात ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किए गए। पुलिस के मुताबिक सभी सात चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। न्यायालय के आदेश के अनुसार लाइसेंस छ: माह के लिए निलंबित किए जा सकते हैं। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी सहित उपनिरीक्षक आशीष तिवारी, प्रआर एवं यातायात पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यातायात पुलिस का कहना है कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Next Post

जियावन पुलिस की कार्रवाई, गौवंश से भरा पिकअप जप्त

Sun Aug 23 , 2026
सिंगरौली। गौवंश के अवैध परिवहन के खिलाफ जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 गौवंश से भरा पिकअप वाहन जप्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जप्त वाहन और गौवंश की कुल कीमत करीब 5.21 […]

You May Like