पुलिस ने पकड़ा फेक फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाला गिरोह, आरोपी अलवर से गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर ठगी की साजिश रचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अलवर, राजस्थान से दो आरोपियों को पकड़ा गया है। एक विधि विरुद्ध बालक और बीरबल प्रजापत नामक व्यक्ति शामिल है।

प्रकरण में शिकायतकर्ता ने बताया था कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) भोपाल की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसे ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच में मामला संगठित साइबर अपराध का पाया गया। पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर अलवर जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र में दबिश दी, जहाँ एक नाबालिग और बीरबल प्रजापत को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने पीओएस एजेंट बीरबल के कहने पर अपने नाम से सिमकार्ड एक्टिवेट कर ₹1500 में उसे बेचा। बीरबल ने यह सिम 3000 रूपये में आगे साइबर अपराधियों को बेचा।

Next Post

हादसा: चलती बस से गिरा मजदूर, पिछले पहिए के नीचे आने से दर्दनाक मौत 

Tue Jun 10 , 2025
सीधी।चलती बस से नीचे गिरकर पिछले पहिया के नीचे आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह ह्रदयविदारक नजारा देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। यह दर्दनाक हादसा जिले के मड़वास थाना अंतर्गत रामपुर ढ़ाबा के समीप आज सुबह करीब 9 बजे घटित हुआ। […]

You May Like