राजीनामे का दबाव बनाकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट

इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी एफआईआर में राजीनामा करने के दबाव को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया. महिला के साथ मारपीट और अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.क्लर्क कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय पूजा तिवारी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब वह घर पर थीं, तभी भाभी सैनू तिवारी ने पुरानी एफआईआर में समझौता करने का दबाव बनाया और कार की चाबी फेंककर मारी, जो उन्हें लग गई.

विरोध करने पर भाभी और भाई विवेक तिवारी ने गाली गलौज करते हुए हाथ मरोड़कर मारपीट की. इसी दौरान ओमप्रकाश त्रिपाठी और उनकी पत्नी निशा त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे. आरोप है कि ओमप्रकाश ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए गला दबाया और जमीन पर पटक दिया, जबकि निशा ने कपड़े खींचकर थप्पड़ मारे. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जल संरक्षण में आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें: कमिश्नर

Thu Apr 9 , 2026
रीवा:कमिश्नर बीएस जामोद की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.बैठक के दौरान कमिश्नर ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसमें स्वयंसेवी संस्थाओं और आम जनता […]

You May Like