इंदौर जीपीओ से निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

इंदौर:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को इंदौर जीपीओ से तिरंगा यात्रा निकाली गई. पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया.
यात्रा जीपीओ से शुरू होकर शिवाजी वाटिका पहुंची और वापस जीपीओ कार्यालय पर समाप्त हुई.

डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया. इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता, गौरव और एकता का प्रतीक है. ऐसे आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और कर्तव्य भावना को मजबूत करते हैं. तिरंगा यात्रा में डाक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही.

Next Post

मालामाल वीकली 2 में एल्विश यादव की एंट्री, रितेश देशमुख और परेश रावल संग लगाएंगे कॉमेडी का तड़का!

Fri Aug 14 , 2026
मुंबई, बिग बॉस विनर एल्विश यादव अब बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। फेमस यूट्यूबर और रियलिटी टीवी स्टार एल्विश यादव के फैंस के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। इंटरनेट […]

You May Like