लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह पकड़ाया

नवभारत न्यूज़

 

उज्जैन। नागदा पुलिस ने एक नाबालिग सहित छह युवकों को दबोचा है। ये सभी लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे। नाबालिग को छोड़कर पुलिस ने अन्य आरोपियों का जुलूस निकाला है। गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है।

 

एसपी प्रदीप शर्मा ने गिरोह को पकडने पर गश्त टीम व जांच करने वाली टीम के सभी सदस्यों को दस-दस हजार रुपए इनाम में देने की घोषणा की है।

नागदा के बिरला ग्राम थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान बुधवार –गुरूवार दरमियानी रात बीसीआई के खंडहर में घूमते हुए कुछ संदिग्धों को रोका था। पुलिस को देखकर वे भागे लेकिन इसी बीच मोबाइल, पैनड्राइव वहीं गिर गए। टीम ने उनके मोबाइल व पैन ड्राइव टीआई को सौंप दिए। उन्हें बताया हम गश्त पर थे तब कुछ संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तब वे भाग गए। टीआई ने मोबाइल देखे तो चौंक गए। उसमें कई अश्लील वीडियो मिले। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी इस संबंध में पूरी जानकारी दी।

पुलिस टीम ने जांच करते हुए मोबाइल के आधार पर धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रही लड़कियों की शिनाख्त कर उन्हें परिजनों के साथ थाने बुलाकर पूछताछ की। लड़कियों ने पुलिस को बताया था कि इन लड़कों ने उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं। एक आरोपी ने वीडियो बनाया और एक लड़की को ब्लैकमेल किया। इस प्रकार यह सिलसिला अन्य लड़कियों के साथ भी चला। इस तरह गिरोह के सात आरोपियों ने पिछले सालों में कई लड़कियों से संबंध बनाए। पुलिस ने चार पीड़िताओं की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। नागदा पुलिस ने मोबाइल और लड़कियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर धरपकड़ शुरू की। इस गिरोह का सरगना इंदिरा कॉलोनी निवासी सूफियान पिता सलीम, रंगोली गार्डन के पीछे रहने वाला सोहेल, चंबल कॉलोनी में रहने वाला तोहिद, चेतनपुरा में रहने वाला उस्मान और वीरू के अलावा एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। एक फरार बताया जा रहा है।एसपी प्रदीप शर्मा बताते हैं कि पिछले दो तीन सालों से गिरोह इसे अंजाम दे रहा था।अश्लील विडियों से लडकियों को ब्लेकमेल कर आपस में उन्हें एक दूसरे के पास भेजने की जानकारी भी आरोपियों से मिली है। 4 लडकियों की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए पाक्सो एक्ट भी लगाया है। पूर्व में जिले के घट्टिया थाना अंतर्गत बिछडौद गांव में भी ऐसा मामला सामने आ चुका है ।

Next Post

ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के बाद बैरंग लौटा उज्जैन पुलिस का दल 

Fri May 23 , 2025
दो दिनों की पूछताछ में भी सामने नहीं आई उज्जैन से जुड़ी कोई भी संदेहास्पद बात   उज्जैन । पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ करने गया उज्जैन पुलिस का दल बैरंग लौट रहा है। उज्जैन से हिसार गए एसआईटी […]

You May Like