उत्तरी इराक में 7 संदिग्ध आईएस आतंकवादी गिरफ्तार

बगदाद, 23 अगस्त (वार्ता) इराक के उत्तरी नीनवे प्रांत में दो महिलाओं सहित सात संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

इराक की सैन्य खुफिया एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि ये आतंकवादी दूसरे समूहों के साथ मिलकर इराकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले करते रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद इन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि सटीक खुफिया जानकारी और गहन क्षेत्रीय निगरानी के बाद प्रांत के कई इलाकों से ये गिरफ्तारियां संभव हुईं।

नीनवे ऑपरेशन कमांड के मेजर मोआताज अल-लुहैबी ने कहा कि ये लोग 2014 में प्रांत पर आईएस के नियंत्रण के दौरान आईएस से जुड़े होने के कारण संदिग्ध थे। उन्होंने कहा कि ये आतंकवादी समूहों के साथ मिलकर इराकी सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमलों में शामिल रहे।

इराक ने 2017 में आईएस पर जीत की घोषणा की थी। लेकिन समूह के बचे हुए आतंकवादी अभी भी शहरों, रेगिस्तानों और दूरदराज के इलाकों में हमले करते रहते हैं।

 

Next Post

स्वच्छता के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Sat Aug 23 , 2025
छिंदवाड़ा: वार्ड क्रमांक 6 पुलिस लाइन स्थित पार्क में शनिवार को श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके ने स्वयं परिसर की सफाई कर अभियान की शुरुआत की और नागरिकों को स्वच्छता का महत्व बताया।महापौर श्री अहके ने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, […]

You May Like