अजाक्स ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प- प्रांताध्यक्ष मौर्य

ग्वालियर। म.प्र.अनुसूचित जाति -जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश आर्य की अध्यक्षता में अजाक्स कार्यालय थाटीपुर पर धूम-धाम से भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में कटनी से पधारे रामकिशोर दाहिया, स्टेट समीक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष पेंसनर्स एसोसिएशन अजाक्स मध्यप्रदेश ने अपने उद्वोधन में कहा कि जिस प्रकार बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने संघर्ष के दौर में अनेक प्रकार की परेशानियों और उनके समक्ष उत्पन्न की गई समस्याओं को नजर अंदाज कर सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रहित में राष्ट्र को समर्पित कर दिया उसी प्रकार हम सभी का ध्येय भी राष्ट्र हित ही सर्वोपरि होना चाहिए। मनीष राजौरिया वरिष्ठ समाजसेवी ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ.राजेश कटारे (समरसता प्रमुख ग्वालियर) ने अजाक्स की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।

अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने कहा कि अजाक्स हमेशा से सामाजिक सद्भावना और समरसता का पक्षधर रहा है हम अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सम्मान और हित-संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं और हमेशा रहेंगे। इस अवसर पर रामेश्वर पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष अजाक्स), मुरारी लाल लिथोरिया, किशोर चौहान (प्रांतीय महासचिव) दिनेश उमरैया, (प्रांतीय सचिव), कमलेश जाटव (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), शांति प्रकाश राजौरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष अजाक्स, मनोहर कटारिया, पीजिलाध्यक्ष अजाक्स, गजेंद्र राजोरिया, नेत्रपाल सिंह, राजवीर सिंह राजे, जसवंत कौशिक, धर्मेंद्र सिंह, वृन्दावन, राजकुमार आर्य, इंजी.जे.पी.पारा, बी.डी. कुबेर, दीपक खरे, विजय सिंघानिया, मनीष कन्नौजिया, महीप सिंह,इंजी.ब्रजविहारी चांसोलिया, इंजी यशवंत मैकले, डॉ.गवेन्द्र नॉर्के, भगवती प्रसाद, सुशील आर्य, रामसेवक कटारे आदि उपस्थित थे।

Next Post

एलएनआईपीई में खेल प्रशिक्षण शिविर 7 मई से 21 जून तक

Mon Apr 14 , 2025
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान एलएनआईपीई द्वारा इस वर्ष ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 7 मई से 21 जून तक आयोजित किया जायेेगे। शिविर के लिये सभी खेलों के आवेदन संस्थान की वेवसाइट पर दी गई लिंक के माध्यम से ऑनलाईन भरे जायेगे और सभी खेलो के आवेदन पत्र जमा […]

You May Like