बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 10 घायल, 4 गंभीर 

जबलपुर। जबलपुर से अहमदाबाद जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक मरीज समेत 10 लोग घायल हो गए। इनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि एंबुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना शनिवार शाम करीब 4:30 बजे की है। सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 108 की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। दुर्घटना के समय बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि एंबुलेंस में सवार घायल मरीज की हालत भी नाजुक बनी हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बस ए पी 11-डी 7775 यात्रियों को लेकर जबलपुर से अहमदाबाद जा रही थी। जैसे ही बस पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी पहुंची, सामने से आ रही एंबुलेंस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सौरभ पटेल नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मरीज सहित चालक और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ग्राम नोनी निवासी सौरभ के भाई का एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद डायल 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई थी। एंबुलेंस से घायल को पाटन अस्पताल ले जाया जा रहा था। सौरभ भी अपने भाई के साथ एंबुलेंस में बैठा था।

Next Post

'रंगला' बनाने का वादा करने वाली आप ने पंजाब के खजाने को 'कंगला' बना दियाः भाजपा

Sat May 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) पर पंजाब की जनता के विश्वास और जनादेश के साथ धोखा देने का आरोप लगाया है और कहा है कि ‘रंगला’ बनाने का वादा करने वाली आप ने पंजाब के खजाने को लूटकर ‘कंगला’ बना दिया […]

You May Like