कोसमी के समीप सड़क हादसे में एक की मौत 

सीहोर. जिले के समीपस्थ इछावर- नादान मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इछावर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि इछावर- नादान मार्ग स्थित ग्राम कोसमी के समीप एक बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे उसकी मौत हो गई है. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर लिया है. बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक का नाम पता किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

उज्जैन को औसतन 36 इंच बारिश में 11 मिलीमीटर की आवश्यकता

Mon Sep 22 , 2025
उज्जैन। राजस्थान से बिदा होता मानसून मध्यप्रदेश में सक्रिय बना हुआ है। जिसके चलते उज्जैन शहर में औसतन 36 इंच बारिश लगभग पूरी होने वाली है। जिसमें 11 मिलीमीटर की आवश्यकता और है। वैसे आसमान में बादल छाए हुए हैं संभावना है कि मंगलवार तक 36 इंच का आंकड़ा पूरा […]

You May Like

मनोरंजन