
इटारसी। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में विधायक प्रतिनिधि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं नगर पालिका परिषद इटारसी की राजस्व सभापति श्रीमती अमृता मनीष ठाकुर की पुत्रवधु अधिवक्ता अंशिका रुद्रांश ठाकुर को मनोनीत किया गया है।
अंशिका ठाकुर सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सक्रिय रुचि रखती हैं। उन्होंने विधि एवं साइकोलॉजी विषय में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है, साथ ही फार्मेसी की डिग्री भी हासिल की है। युवाओं, विशेषकर छात्राओं के मार्गदर्शन, महिला जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में उनकी विशेष रुचि रही है।विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने अंशिका ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे छात्राओं की समस्याओं, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को प्रभावी रूप से महाविद्यालय प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर,मनीष ठाकुर एवं अमृता ठाकुर ने विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व युवाओं एवं छात्राओं के हित में सकारात्मक कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा।
