महिला की मौत के बाद बवाल 

कटनी। सड़क हादसे में घायल 26 वर्षीय लक्ष्मी बाई की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद में शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में देरी और ड्यूटी डॉक्टरों की गैरमौजूदगी को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद लक्ष्मी बाई को अस्पताल लाया गया, लेकिन करीब चार घंटे तक उसे समय पर उपचार नहीं मिल सका, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मामले में मृतका के परिजनों ने गहने निकालने और कान फटने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस दौरान डॉक्टर से कहासुनी और अभद्रता के आरोप भी सामने आए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के वास्तविक कारणों तथा लगाए गए आरोपों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

मेसी का भावुक विदाई संदेश : 'मेरे पास देने के लिए अब कुछ नहीं बचा'

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) एक दिल तोड़ने वाले संदेश के ज़रिए, लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की नेशनल टीम से रिटायर होने का अपना पक्का फ़ैसला सार्वजनिक किया। ऐतिहासिक कप्तान ने माना कि यह फ़ैसला उनकी आत्मा को गहरी चोट पहुँचाता है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने दो दशकों तक […]

You May Like