स्कूल- कॉलेज की 9 बसों पर RTO का शिकंजा

जबलपुर: शहर में स्कूल- कॉलेजों के नाम पर दौड़ रही बसों की जांच की गई।आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार कुछ बसें बिना अग्निशामक यंत्र और बिना सीसीटीवी के चल रही थी। जिसके चलते लगभग 9 बसों पर चालानी कार्यवाही की गई है। चेकिंग के दौरान बिना अग्निशामक यंत्र के चलने वाली 3 बसों पर चालानी कार्यवाही करते हुए 1500 रूपए का चालान काटा गया। इसी प्रकार बिना सीसीटीवी कैमरा की 4 बसों पर 2000 रुपए चालान काटा गया। इसके अलावा पीएसवी चेकिंग में बिना अग्निशामक यंत्र के 1 और बिना प्राथमिक उपचार के 1 के ऊपर कार्यवाही करते हुए 500 – 500 रुपए का चालान काटा गया।

बसों में लगाये जाने वाले जीपीएस, सीसीटीवी, स्पीड गर्वनर, प्रेशर हार्न, आपातकालीन खिड़की, पेनिक बटन, स्कूल/कालेज का नाम, स्कूल अथवा कालेज का टेलीफोन नम्बर, चालक मोबाइल नम्बर, फर्स्ट ऐड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र एवं वाहन के आगे व पीछे स्कूल बस लिखा होना शामिल है। इसके अलावा वाहन का फिटनेस, पीयूषी, बीमा तथा चालक का लाइसेंस, यूनिफार्म इत्यादि की जांच की गई।

Next Post

साइबर बुलिंग ना करें.. अपने सपनों को सजाए

Thu May 22 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने 700 व कार्यशाला में छात्रों को मूल मंत्र दिया कि वह साइबर बुलिंग ना करें, अपना सारा ध्यान पढ़ाई में लगा कर अपने सपनों को साकार करें। दंडोतिया एक कोचिंग में पहुंचे और 150 से अधिक छात्रों को विभिन्न प्रकार के […]

You May Like

मनोरंजन