
सारनी। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के पालन में सारणी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुई हिंसक वारदात के चार आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में की गई।
घटना 18 जनवरी 2026 की रात की है, जब फरियादी सजल गुर्जर अपने पिता दीनदयाल गुर्जर के साथ कार से पेट्रोल भराने जा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने रास्ते में कार रोककर फरियादी एवं उसके पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में फरियादी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 18/26 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने 19 जनवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड भी जप्त की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक नितिन उईके सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
