खुले मैदान में मिला सागर के युवक का शव, हत्या की आशंका

इदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के खुले मैदान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े फटे हुए थे. शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने नेटग्रिड और तकनीकी जांच की मदद से उसकी पहचान की. युवक दो-तीन दिन पहले ही दोस्त से मिलने इंदौर आया था. पुलिस को उसके साथ आए दोस्त की तलाश है, जिसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है. शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है.
मृतक की पहचान संजय कुर्मी निवासी मकरोनिया, जिला सागर के रूप में हुई है.

खुले इलाके में शव मिलने की सूचना पर एरोड्रम पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव की जांच की गई. इस दौरान शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हुए मिले. शुरुआत में मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी. इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी संसाधनों की मदद से जानकारी जुटाई. नेटग्रिड से मिले रिकॉर्ड का मिलान करने पर मृतक की पहचान संजय कुर्मी के रूप में हुई. वह दो-तीन दिन पहले किसी दोस्त से मिलने इंदौर आया था. पुलिस ने उसके दोस्त की तलाश शुरू की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला. पुलिस उसकी जानकारी और लोकेशन का पता लगाने में जुटी है.

गायब हुए दोस्त की भी तलाश की जा रही
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर हत्या की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस जांच को आगे बढ़ाएगी. मामले में डीसीपी जोन 1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, ऐसे में हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. नेटग्रिड और तकनीकी संसाधनों की मदद से मृतक की पहचान की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है. मृतक के दोस्त की भी तलाश की जा रही है.

Next Post

2.10 लाख की 21 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर: चंदन नगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर दूसरी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 21 ग्राम एमडी ड्रग्स और बजाज पल्सर बाइक जब्त की गई है. जब्त सामान की कीमत 2.90 लाख रुपए […]

You May Like