रुपया 36 पैसे लुढ़का

मुंबई, 22 मई (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर आई तेजी और स्थानीय स्तर पर शेयर बाजार में आए भूचाल के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 36 पैसे लुढ़ककर 85.95 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 85.59 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 85.55 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली के दबाव में 86.10 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 85.59 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 36 पैसे लुढ़ककर 85.95 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

Next Post

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय टीम घोषित

Thu May 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) हॉकी इंडिया ने गुरुवार को नीदरलैंड के एम्सटेलीवन और बेल्जियम के एंटवर्प में सात से 22 जून तक होने वाली एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की।   अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह कप्तान […]

You May Like

मनोरंजन