46 आवेदकों ने जनसुनवाई में बताई समस्याएं

सीहोर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए. जनसुनवाई में 46 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई. जनसुनवाई में भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर गिरिराज परिहार, सुश्री किरण बरबड़े, प्रेमसिंह गोड़ आदि उपस्थित थे.

Next Post

हर जीवन अनमोल सुरक्षित यातायात का दिया संदेश

Wed Sep 9 , 2026
सीहोर। देवास-भोपाल फोरलेन पर सड़क दुर्घटनाओं एवं जोखिम को कम करने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं यात्रियों को जीवन के महत्व, हेलमेट के उपयोग, सुरक्षित वाहन संचालन तथा यातायात नियमों के पालन के […]

You May Like