रामटेकरी ज्वेलर्स की दुकान चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर। कोतवाली पुलिस ने रामटेकरी क्षेत्र स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में शहर में हुई चार अन्य चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह भास्कर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद हुसैन पिता शब्बीर खान (40) निवासी नाहर सेय्यद और अरफान उर्फ हरफु उर्फ इरफान पिता मुन्ना तांगेवाला (35) निवासी मुल्तानपुरा मंदसौर शामिल हैं। उनके कब्जे से चांदी के आभूषण, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एसी वायर, थर्मोस्केल, डायवेटर, नल के पुश व नगदी 5,000 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित कोतवाली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सांसद ने दो टूक कहा भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी देने पर होगी विभागीय कार्यवाही

Mon Sep 22 , 2025
रीवा।कलेक्ट्रेट में जिला समन्वय एवं विकास समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी बैठक में तथ्यपूर्ण जानकारी दें. गत बैठक की तुलना में शासन की योजनाओं में प्रगति का विवरण बैठक में प्रस्तुत करें. अधिकारी यदि भ्रामक […]

You May Like