रादुविवि में ऑनलाइन नामांकन शुरू

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविवि) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष एवं प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थियों के ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने आधिकारिक लिंक जारी कर दिया है। एडमिशन इंजार्च आर. के. गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थी एमबीए, एमबीए (एमएम), एमबीए हेल्थ केयर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए, बीएड, एमएड, स्पेशल बीएड सहित विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों के एमबीए, बीफार्मा, एमसीए, बीएससी एग्रीकल्चर जैसे पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। यह सुविधा जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी और कटनी जिलों के संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध है। ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 19 जनवरी से प्रारंभ होकर 27 जनवरी तक चलेगी।

330 शुल्क, मप्र से बाहर वालों को 4 हजार

नामांकन के लिए विद्यार्थियों को 330 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं, मध्यप्रदेश के बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए 4000 रुपये इमीग्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। तय तिथि तक नामांकन न कराने पर 27 से 29 जनवरी तक 330 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ पंजीयन कराया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नामांकन के बाद उसकी रसीद संबंधित महाविद्यालय या शिक्षण विभाग में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा में नामांकन न कराने वाले विद्यार्थी परीक्षा आवेदन से वंचित रह सकते हैं।

Next Post

जब धरने पर बैठे कांग्रेसी नपाध्यक्ष सीधी से नाराज कांग्रेसी पार्षद

Mon Jan 19 , 2026
सीधी। कांग्रेस की परिषद में अपने ही नपाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेसी पार्षदों ने मोर्चा खोल गंभीर आरोप लगाये । नपाध्यक्ष से नाराज कांग्रेसी पार्षद आज नगर पालिका कार्यालय में फर्श पर धरने में बैठ कर सियासी घमासान मचा दिया। नगर परिषद सीधी के पार्षदों ने ठप्प पड़े विकास […]

You May Like